चन्द्र ग्रहण

🙏नारायण ज्योतिष परामर्श  🙏

मित्रो आने वाली 7/8/2017 को चंद्र ग्रहण है। इसलिए में आज चन्द्र ग्रहण से सम्बंधित पोस्ट आप सभी के लिए लिख रहा हूँ। और उम्मीद करता हूँ। आप सभी को पसन्द आएगी और आप लोग मुझे ज्यादा से ज्यादा लाइक और अच्छे अच्छे कमेंट करेंगे। लेकिन अगर आपको मेरे लिखे में कोई कमी दिखे तब भी मुझे सूचित करें जिसके लिए में आपका आभारी रहूंगा।
मेरे जिन भाई और बहनों की जन्म कुंडली में चंद्र ग्रहण है। आज उन सभी के लिए 2 बहुत ही जरूरी उपाय लिख रहा हूँ। और उम्मीद करता हूँ कि आप इन उपायों को करके लाभ जरूर उठाएंगे।
मित्रो 7/8/ 2017 को चंद्र ग्रहण है। जिसका प्रारम्भ 22:53 पर होगा।
ग्रहण का मध्य काल 23:50 है।
ग्रहण का समाप्ति काल 00:48 पर होगा।
मित्रो जिन लोगों की जन्म कुंडली में चन्द्र देव के साथ केतु देव एक ही घर में एक साथ बैठ जाएँ तब चन्द्र ग्रहण नामक बुरा योग होता है।
इस योग में जन्मे बच्चे को और उनकी माँ दोनों को ही परेशानी होती है। ऐसे बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही माँ को फिजिक में परेशानी या पति से मधुर सम्बन्ध खराब होने लगते हैं। या फिर पति सुख ही नष्ट हो जाता है।
इसके अतिरिक्त अन्य बहुत सी परेशानियाँ माँ के जीवन में आ जाती हैं। जिसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव माँ के जीवन पर ही पड़ता है। लेकिन बच्चा भी ज्यादा अच्छे हालात में नहीं रह पाता।
बच्चा डबल माइंड और हमेशा कन्फ्यूजन में रहता है। ऐसे लोगों को इंसान को पहचानने की शक्ति कमजोर हो जाती है। जिस कारण दुसरे लोगों से धोखे भी मिलते हैं।
इसा बच्चा नरम दिल होता है। इस कारण भी लोग उसका फायदा उठाते हैं।
ऐसे बच्चे की रुपया पैसा प्रॉपर्टी पर दुसरे लोग अपना हक़ जमाते हैं। कब्जा कर लेते हैं। मतलब प्रॉपर्टी का पूरा सुख नही मिलता
बच्चे की कन्सन्ट्रेसन पावर कमजोर होने के कारण पढ़ाई लिखाई भी ज्यादा नही कर पाता। उतावला पन ज्यादा होता है। सेहत ठीक नही रहती। मन की और घर की शांति नष्ट हो जाती है।
ऐसा बच्चा पूरे समय ख्याली पुलाव बनाता है। उसके दिमाग को आराम नसीब नहीं होता जिस कारण छोटी छोटी बातों पर चिढ़ जाता है। मित्रो उपरोक्त कारणों से चन्द्र ग्रहण बहुत ही बुरा योग है।
लेकिन आपको घबराने की जरूरत नही किउंकि लाल किताब में ऐसे ही कितने बुरे योगों से बचाव के उपाय हैं। जिनको करके आप एक अच्छी जिंदगी गुजार सकते हैं।
मित्रो जिन लोगों की जन्म कुंडली में चन्द्र ग्रहण है वह लोग उपाय के तौर पर जिस घर का चन्द्र ग्रहण हो उस हिसाब से सामान लें जैसे घर 1 में 100 ग्राम घर 2 में हो तो 200 ग्राम इसी प्रकार से 1 से 12 घर तक 100 ग्राम और घर 12 तक 1200 ग्राम लें सामान में नीचे लिख रहा हूँ।
1-काले सफेद तिल
2-साबुत बादाम
3-सरसों का तेल शीशी में भरकर
4-नारियल पूजा बाले घर के हिसाब से 1 से 12 तक
5- बिना फिल्टर की सिगरेट घर के हिसाब से 10 गुना गिन कर लें
उपरोक् सामान को काले कपड़े में बांध कर सिर से सात बार घडी से विपरीत दिशा की और घुमाएं और चन्द्र ग्रहण के मध्य काल में तेज बहते पानी में जल प्रवाह कर दें। 7/8/2017 को चन्द्र ग्रहण का मध्य काल 23 : 50 मिनट पर है।
साथ ही दुसरे उपाय के तौर पर पीतल के बड़े से बर्तन में गंगा जल भर के सोने बाले कमरे में रखें। और समय समय पर गंगा जल उस बर्तन में देखते रहें कंही सूख ना जाये। उपरोक्त उपाय अपनी 51 साल की उम्र तक करें। इन दोनों उपाय को करके आपको अपने मन और घर में शांति और सकून की अनुभूति जरूर होगी।
अगर आप हमारे ऑफिस से चन्द्र ग्रहण के पूरे उपाय लेना चाहते हैं तो ग्रहण के उपाय की छोटी सी फीस देनी होगी मात्र 500 rs
मित्रो में प्रोफेसनल एस्ट्रो लोजर हूँ। अपना पूरा समय जियोतिष् के प्रचार और प्रसार को ही देता हूँ।
अगर आप अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली पर मुझसे फलादेश और उपाय लेना चाहते हैं तो मुझे सम्पर्क कर सकते हैं।
 हैं।

सोजन्य से
पँ अभिषेक कुमार

दूरध्वनी 9472998128 
whatsapp 9472998128

Comments

Popular posts from this blog

Your month of birth could impact your lifetime, internal health and indeed your sight. David Robson explains how.

खरमास 2021

𝐁𝐚𝐝𝐡𝐫𝐚 𝐘𝐨𝐠𝐚 - 𝐁𝐥𝐞𝐬𝐬𝐞𝐝 𝐛𝐲 𝐌𝐞𝐫𝐜𝐮𝐫𝐲