पत्नी का स्वभाव

कुंडली से जाने पत्नी का स्वभाव !


हर लड़का चाहता है की उसकी जीवन संगिनी बहुत सुंदर हो और स्वभाव में अच्छी हो लेकिन बहुत बार प्रयास करने के बाद भी आपको ऐसी पत्नी नहीं मिलती । व्यक्ति की कुंडली के ग्रहो के अनुसार ही तय होता है की आपको सुंदर और गुणवान जीवन संगिनी मिलेगी या नहीं । हमारी जन्म कुंडली में सातवाँ घर और शुक्र दोनों से पत्नी के बारे में जाना जा सकता है ।

यदि सप्तम भाव में मंगल, शनि, बुध या सूर्य की दृष्टि हो तो ऐसे लोगों को बहुत बुद्धिमान और गुणवान पत्नी मिलती है ।यदि किसी व्यक्ति की कुंडली के सप्तम भाव में वृषभ राशि है या तुला राशि है तो यह इस बात का संकेत है की उस व्यक्ति की जीवन संगिनी बहुत खूबसूरत होगी और अगर कुंडली के सातवे घर में मिथुन राशि या कन्या राशि है तो उस व्यक्ति की जीवन संगिनी बहुत सुशील, सत्य और मीठा बोलने वाली, और बहुत आकर्षक होगी । सातवे घर में कर्क राशि है तो उस व्यक्ति की पत्नी बहुत लम्बी, तीखे नेन नक्श वाली और भावुक होगी ।लड़के की कुंडली में चंद्र उच्च हो, या शुभ हो तो ऐसे व्यक्ति को संस्कारी और सुन्दर पत्नी मिलती है और उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहता है और अगर कुंडली में चंद्र नीच का हो या अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खटपट रहती है ।यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सप्तमेश केंद्र में हो और सप्तमेश को अच्छे ग्रह देख रहे हो तो उस व्यक्ति की पत्नी सर्वगुण सम्पन होती है ,कुंडली के सातवें घर में बुध, गुरु या शुक्र बैठे हो तो ऐसे लोगों की जीवन संगिनी बहुत पढ़ी लिखी, धार्मिक विचारों की और कला, संगीत और लेखन कार्य में निपुण होती है ।
www.narayanjyotishparamarsh.com
whatsapp no +918788381356

Comments

Popular posts from this blog

Your month of birth could impact your lifetime, internal health and indeed your sight. David Robson explains how.

खरमास 2021

𝐁𝐚𝐝𝐡𝐫𝐚 𝐘𝐨𝐠𝐚 - 𝐁𝐥𝐞𝐬𝐬𝐞𝐝 𝐛𝐲 𝐌𝐞𝐫𝐜𝐮𝐫𝐲