Janam Kundali

 मानसिक तनाव से परेशान हैं तो इन ग्रहों को करें शांत, ये हैं उपाय
ग्रहों का असर हमारे शरीर पर पड़ता है. ये ग्रह जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां देते हैं. इनमें से एक है मानसिक तनाव.

जन्म कुंडली: मानसिक तनाव एक ऐसा रोग है जो समय रहते यदि ठीक न किया जाए तो यह गंभीर परेशानियां देने लगता है. आइए जानते हैं कि जन्म कुंडली में बैठा कौन सा ग्रह मानसिक तनाव देने में अहम भूमिका निभाता है.
ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक मान गया है. जब यह अशुभ हो जाता है तो ये तनाव का कारक बन जाता है. इस स्थिति का निर्माण कुंडली में तब होता है जब या तो चंद्रमा कमजोर हो या फिर वह किसी अशुभ ग्रह से पीड़ित हो. इन स्थितियों में चंद्रमा शुभ फल नहीं देता है जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति को तनाव होने लगता है.

चंद्रमा के अतिरिक्त जन्म कुंडली में राहु-केतु दो ऐसे ग्रह है जो व्यक्ति को तनाव देते हैं. लेकिन तनाव के साथ साथ भ्रम की स्थिति भी पैदा करते हैं. यानि व्यक्ति को जीवन में अहम फैसले लेने में दिक्कत आती है. जिस कारण काम में बाधा आना प्रारंभ हो जाती है और व्यक्ति धीरे-धीरे तनाव से घिरने लगता है.
शनि भी नहीं हैं पीछे
शनि उस समय व्यक्ति की मुश्किलें बढ़ा देते हैं जब कुंडली में वक्री हों या फिर साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही हो. इन स्थितियों में शनि देव व्यक्ति को बहुत परेशान करते हैं, काम बाधा, व्यापार में नुकसार, नौकरी में दिक्कत और धन हानि भी कराते हैं जिस कारण व्यक्ति तनाव में चला जाता है और दिन रात सोचने लगता है. इन ग्रहों की अशुभता को दूर करने के लिए संबंधित ग्रहों से जुड़े देवताओं की पूजा, स्तुति और उपासना करने से लाभ मिलता है.
चंद्रमा की अशुभता को दूर करने के लिए सोमवार को भगवान शिव की पूजा करें. पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को जल चढ़ाएं. गाय की सेवा करें. दूध और श्वेत वस्त्र का दान करें.

चंद्रमा का मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः

ये दोनों ग्रह छाया ग्रह माने गए हैं. लेहिन बहुत ही प्रभावशाली माने गए हैं. भगवान शिव, गणेश जी, मां दुर्गा और भैरव देव की पूजा करनी चाहिए.
राहु-केतु के मंत्र
राहु: ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः
केतु: ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः

शनि देव की अशुभता को दूर करने के लिए हनुमान जी की पूजा करें.

शनि का मंत्र
ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

अधिक जानकारी के लिए पेज को फॉलो करें।
✌️✌️✌️
👉 और भी बहुत कुछ कहता है आपकी कुंडली आपकी कुंडली में भी कारोबार पर बाहर व्यवसाय से जुड़ा हुआ या बिजनेस से जुड़ा हुआ किसी भी प्रकार की समस्या हो रही हो तो संपर्क करें और समाधान प्राप्त करें...!!!
👇👇👇
http://astronarayan.com
//graizoah.com/afu.php?zoneid=3337869

Comments

Popular posts from this blog

Your month of birth could impact your lifetime, internal health and indeed your sight. David Robson explains how.

खरमास 2021

𝐁𝐚𝐝𝐡𝐫𝐚 𝐘𝐨𝐠𝐚 - 𝐁𝐥𝐞𝐬𝐬𝐞𝐝 𝐛𝐲 𝐌𝐞𝐫𝐜𝐮𝐫𝐲