कैसे करे आर्थिक तंगी को दूर ???


संयोग से रावण संहिता पड़ी पढ़ते हुए कुछ प्रयोग अच्छे लगे आप सब के लिए लाया हूं

वर्तमान समय में आप किसी भी कारण से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए एक अचूक उपाय है।

रावण संहिता और अरुण संहिता में ज्योतिष और तंत्र से संबंधित सैंकड़ों उपाय बताए गए हैं। उक्त उपायों के बारे में कहा जाता है कि यह अचूक होते हैं। उक्त उपायों को ज्योतिष की महान और रहस्यमयी लाल किताब में भी संग्रहित किया गया है।...

तो जानिए आर्थिक तंगी को दूर करने का अचूक उपाय।

उपाय नंबर 1

: किसी भी शुक्रवार को सवा सौ ग्राम साबुत बासमती चावल और सवा सौ ग्राम ही मिश्री को एक सफेद रुमाल में बांध कर

मां लक्ष्मी से अपने घर में स्थायी रूप से रहने की प्रार्थना करते हुए उनसे जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे। इसके बाद उक्त रुमाल को ले जाकर किसी साफ, शुद्ध एवं बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान रखें कि यह सामग्री किसी नाले या गंदी नहर में न बहाएं। नदी में ही बहाना उत्तम होगा। उक्त उपाय रावण संहिता का है।
एक बार करें जरूरत होने पर 1 महीने के   अंतराल से दोहराते रहे

उपाय नंबर 2  :

किसी भी चौराहे पर खड़े होकर काली मिर्च के 5 दाने अपने सिर पर से 7 बार घुमाकर 4 दाने चारों दिशाओं में और एक दाना आकाश की ओर उछाल दें। इससे अवश्य ही अकस्मात् धन लाभ होगा।

सौजन्य  रावण संहिता
पोस्ट by  पं:अभिषेक शास्त्री
+918788381356
www.narayanjyotishparamarsh.com

Comments

Popular posts from this blog

Your month of birth could impact your lifetime, internal health and indeed your sight. David Robson explains how.

खरमास 2021

𝐁𝐚𝐝𝐡𝐫𝐚 𝐘𝐨𝐠𝐚 - 𝐁𝐥𝐞𝐬𝐬𝐞𝐝 𝐛𝐲 𝐌𝐞𝐫𝐜𝐮𝐫𝐲