शनि देव की कृपादृष्टि से करें धनार्जन

उड़द का ये उपाय करेंगे तो शनि कृपा से बढ़ सकती है
कमाई:
---------------------------------------------
----------------
यदि आपकी कुंडली में शनि या राहु-केतु
से संबंधित कोई दोष है तो यहां कुछ उपाय बताए जा रहे हैं। ये
उपाय उड़द की दाल से किए जाने हैं।
शनि का सीधा असर सभी 12 राशियों पर
होता है। ज्योतिष के अनुसार शनि को न्यायाधीश
का पद प्राप्त है। वर्तमान में तीन राशियों (कन्या,
तुला और वृश्चिक) पर
शनि की साढ़ेसाती और दो राशियों (कर्क
और मीन) पर शनि की ढय्या चल
रही है। इस प्रकार इन पांच राशियों पर
शनि का सर्वाधिक असर बना हुआ है। यदि आप
भी शनि की कृपा से धन
संबंधी परेशानियों से मुक्ति चाहते हैं तो यहां दिए
जा रहे उपाय समय-समय पर करते रहें...
--------धन लाभ की कामना करते हुए यह
उपाय समय-समय पर करें.--------
किसी भी शनिवार की शाम
को खड़ी उड़द के एक दाने पर
थोड़ा सा दही और सिंदूर लगाएं और उसे
किसी भी पीपल के
नीचे रख आएं। वापस आते समय पीछे
मुड़कर नहीं देखें। यह उपाय शनिवार से
ही शुरू करना चाहिए। हर शनिवार यह उपाय करते
रहें। निकट भविष्य में शनि कृपा से धन
संबंधी कार्यों में लाभ मिल सकते हैं
सुख-शांति के लिए ये उपाय करें
घर में सुख-शांति नहीं रहती हो और
हमेशा वाद-विवाद होते रहते हों तो ये उपाय करें। उपाय के
अनुसार शनिवार को किसी पीपल के
नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और
उसमें काले उड़द के तीन दाने डाल दें। यह उपाय
हर शनिवार करें तो घर में वाद-विवाद कम हो सकते हैं।
महीने में कम से कम दो बार करें ये उपाय
घर में एक कंडा (उपले) जलाएं और इसके ऊपर लोबान, गूगल
की धुनी दें। इसका धुआं पूरे घर में
फैला दें। ऐसा करने पर वातावरण में फैले हुए
सभी हानिकारक सुक्ष्म कीटाणु नष्ट
हो जाएंगे। घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म
होगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
किसी पीपल पर लगाएं सफेद झंडा
यदि आप शनि दोषों की कारण परेशानियों का सामना कर
रहे हैं तो शनिवार के दिन किसी पीपल
पर सफेद कपड़े का झंडा लगाएं। यह उपाय धन
संबंधी कार्यों में शुभ फल प्रदान कर सकता है।
शनिवार को ऐसे करें तेल का दान
शनिवार के शनि को मनाने का सबसे अच्छा उपाय है तेल का दान
करना। इस उपाय के लिए एक कटोरी में तेल लें और
उसमें अपना चेहरा देखें, इसके बाद इस तेल का दान कर दें। यह
पारंपरिक उपाय सर्वाधिक प्रचलित है। सामान्यत: यह उपाय
अधिकांश लोगों द्वारा किया जाता है।
तेल के दीपक और उड़द का उपाय
हनुमानजी के भक्तों को शनिदेव से
किसी प्रकार का कोई भय
नहीं रहता है। यदि आप शनि के बुरे प्रभावों से
जल्द मुक्ति पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन से प्रतिदिन
किसी भी हनुमान मंदिर में जाएं।
हनुमानजी के सामने तेल का दीपक
लगाएं और दीपक में खड़ी उड़द के 5
दाने डालें। शनिवार से यह उपाय प्रारंभ करें। इसके बाद उपाय
प्रतिदिन करना चाहिए।
यदि आप प्रतिदिन नहीं कर सकते हैं तो कम से
कम हर शनिवार को अवश्य करें। इससे बहुत
ही जल्द आपकी कई समस्याओं
का नाश हो सकता है। ध्यान रहे, इस उपाय के साथ
ही आपको अपनी ओर से प्रयास करने
होंगे। हनुमानजी की उपासना करने वाले
भक्तों को सभी प्रकार के अधार्मिक कृत्यों से
बचना चाहिए।
तेल के दीपक और उड़द का उपाय
हनुमानजी के भक्तों को शनिदेव से
किसी प्रकार का कोई भय
नहीं रहता है। यदि आप शनि के बुरे प्रभावों से
जल्द मुक्ति पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन से प्रतिदिन
किसी भी हनुमान मंदिर में जाएं।
हनुमानजी के सामने तेल का दीपक
लगाएं और दीपक में खड़ी उड़द के 5
दाने डालें। शनिवार से यह उपाय प्रारंभ करें। इसके बाद उपाय
प्रतिदिन करना चाहिए।
यदि आप प्रतिदिन नहीं कर सकते हैं तो कम से
कम हर शनिवार को अवश्य करें। इससे बहुत
ही जल्द आपकी कई समस्याओं
का नाश हो सकता है। ध्यान रहे, इस उपाय के साथ
ही आपको अपनी ओर से प्रयास करने
होंगे। हनुमानजी की उपासना करने वाले
भक्तों को सभी प्रकार के अधार्मिक कृत्यों से
बचना चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें
9472998128

Comments

Popular posts from this blog

Your month of birth could impact your lifetime, internal health and indeed your sight. David Robson explains how.

खरमास 2021

𝐁𝐚𝐝𝐡𝐫𝐚 𝐘𝐨𝐠𝐚 - 𝐁𝐥𝐞𝐬𝐬𝐞𝐝 𝐛𝐲 𝐌𝐞𝐫𝐜𝐮𝐫𝐲